सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक सम्पन्न

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक भोलासिह विस्ट की अध्यक्षता एवं मोहन सिंह रावत के संचालन में पेंशनर्स भवन ढालवाला में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिष्ट ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में पिछले कई माह के बिल जमा होने पर बिलों का भुगतान न होने पर संगठन में गहरा आक्रोश है। कतिपय पेंशनर अपने बिल के भुगतान की प्रत्याशा कर रहे हैं 4 से 5 माह बीतने पर भी भुगतान न होना गम्भीर चिन्ता का विषय है।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष शूरवीरसिंह चौहान के द्वारा मांग की गई कि सरकार ढालवाला,मुनिकीरेती, 14बीघा एवं शीशमझाडी क्षेत्र में निवास कर रहे भवन स्वामियों को भूमिधरी (भू स्वामित्व) का सरकार अधिकार दिलाये जिससे कि भवन स्वामियों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल सके। संरक्षक खुशहाल सिंह राणा ने कहा कि यदि जल्दी सरकार भू स्वामित्व का आधिकार नहीं देती है तो संगठन इसके लिए आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।

कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने सरकार से सभी बड़े-छोटे अपस्तालों को गोल्डन कार्ड की योजना से जोड़ने,ओ.पी.डी. नि:शुल्क करने एवं प्रदेश के लगभग 35 हजार पेंशनर जो गोल्डन कार्ड की योजना से वंचित हैं उन्हें पुनः इस योजना में शामिल किये जाने की प्रबल माँग की है। इस अवसर पर शिवद‌याल प्रसाद उनिपाल को उप सचिव पद की शपथ दिलाई गई।

बैठक में शीला रतूडी,धन सिंह रांगड, जयपाल सिंह नेगी,गुरुप्रसाद बिजल्वाण,कन्हैया लाल सेमवाल, गोपाल दत्त खण्डूडी,सत्येंद्रसिंह रावत,राम प्रसाद रयाल,जगमोहन थलवाल,देवी दत्त उनियाल,सूरतसिंह रावत,प्रेम सिंह चौहान,संग्राम सिंह राणा, पूरण सिंह चौहान,प्रेम बहादुर थापा,कैलाशनाथ गोस्वामी,अनुसूया प्रसाद बिजल्वाण,पूर्णानंद बहुगुणा, शान्तिप्रसाद उनिपाल,अरविन्द सिंह तोमर,गोरासिंह पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment