Ad image

निशंक द्वारा महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट को सहयोग देने हेतु आश्वासन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
दिल्ली।साहित्य अकादमी नई दिल्ली में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन द्वारा “डॉ निशंक के रचना संसार” पर ऑनलाइन वेबीनार की निर्बाध श्रृंखला के लिए कीर्तिमान स्थापित होने पर दिए गए सम्मान के लिये समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से लोगों ने प्रतिभाग किया  ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय  उपस्थित थे ।सम्मान समरोह में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रजनीश कुमार , डॉ गोविंद प्रसाद अध्यक्ष एनबीटी, डॉ० सुमित्रा कुकरेती प्रति कुलपति इग्नू, डॉ रमेश पाण्डेय पूर्व कुलपति लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय एवं कई वरिष्ठ साहित्यकारों का सन्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की रेनू रौतेला को भी बुक देकर सम्मानित किया और ट्रस्ट के बारे मे भी चर्चा की।एवं ट्रस्ट को सहयोग देने की भी बात की इस अवसर पर रेनू रौतेला महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश प्रभा और नीलू त्यागी  उपस्थित थी।
Share This Article
Leave a Comment