Ad image

उत्तरकाशी में हुआ एक दिवसीय स्पर्श गंगा अभियान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में एन एस एस के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर में स्पर्श गंगा अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत एन एस एस के स्वयं सेवीयों ने गंगा घाट पर जा कर जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में छात्रों ने ‘यातायात के नियम’ तथा ‘गंगा का महत्व’ विषयों पर अपने विचार रखे। सबसे अछे विचार रखने वाले छात्रों को पुरुस्कार प्रदान किया गया। ‘गंगा का महत्व’ पर छात्रा प्रगति जोशी  तथा ‘यातायात के नियम’ पर छात्र सौरभ को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। प्राचार्य प्रो सविता गैरोला ने अपने संदेश में छात्रों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा साथ ही कहा कि गंगा हमारी धरोहर है। इसे स्वछ रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर एन एस एस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वी आर खनडुरी ने छात्रों को गंगा का आध्यात्मिक महत्व बताया तथा यातायात के नियमों के बारे विस्तार से चर्चा की। एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा बधानी ने गंगा के जल के खराब न होने के पीछे वैज्ञानिक कारणों को बताया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ एम पी एस परमार ने भी छात्रों को गंगा का कृषि ऐवम पर्यटन के क्षेत्र में महत्व को समझाया| इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ रमेश सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment