जिव्या मोटर मार्ग पर बाईक हादसे में एक की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। धरासू थाना जिव्या मोटर मार्ग पर कोड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर धरासू पुलिस व एसडी आरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार डुंडा विकासखंड के अंतर्गत धनारी हिटाणू निवासी विनीत चमोली (28) सोमवार को सुबह 11 बजे घर से निकले थे। देर शाम को जब वह अपनी बाइक से लौट रहे थे, तो कोड़ा के पास अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसलते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। जिससे विनित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मंगलवार सुबह जब दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल व जूते देखे तो इसकी सूचना धरासू थाने को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं, जब विनीत रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ आया। मंगलवार सुबह पुलिस ने बात करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। हादसे में युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a Comment