Ad image

मुनिकीरेती-ढालवाला में पेंशनर्स संगठन ने मनाया ‘स्नेहिल स्मृति दिवस’

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से पेंशनर्स भवन, ढालवाला में ‘स्नेहिल स्मृति दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की सेवा करते हुए दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धा से याद किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत साथियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके संगठन के प्रति समर्पण, सेवाभाव और उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत सदस्यों का योगदान संगठन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.डी. गुप्ता, पूर्व शाखा अध्यक्ष भरत मणि कुड़ियाल, पूर्व शाखा सचिव वीरेंद्र पोखरियाल सहित संगठन के कुल 42 दिवंगत सदस्यों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इनमें गोविंद राम बिजल्वाण, विद्या दत्त रतूड़ी, सुंदर सिंह भंडारी, रामदयाल सिंह पंवार, ओंकार सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, रमेश चंद्र डिमरी, राजाराम रणाकोटी, सोहबत सिंह चौहान, विष्णु दत्त लखेड़ा, नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी, विपिन कुमार भट्ट, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह भंडारी, आचार्य पीतांबर दत्त पैन्यूली, कुशला नंद जोशी, मिजाजी लाल, सुंदर लाल भट्ट, जयेन्द्र भट्ट, सुरेंद्र दत्त भट्ट, गोविंद राम मदवाण, उत्तम सिंह भंडारी, देवी प्रसाद रतूड़ी, दिनेश चंद्र सिद्धोला, लक्ष्मी सेमल्टी, रीता गैरोला, शाकम्बरी देवरानी, मधुसेन, मोहनलाल बिजल्वाण, बिंदु कृथ्वाण, जयप्रकाश शर्मा, देवदत्त त्यागी, हेतराम बंगवाल, कल्पेश्वर सेमवाल, धर्म सिंह पुंडीर, ललित मोहन गैरोला, शूरवीर सिंह, पूरण सिंह रावत और रामचरण सहित अन्य दिवंगत सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

Share This Article
Leave a Comment