पुलिस ने मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना, 3,50,000 वसूले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत आज दिनांक 06.03.2022 को थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा शीशमझाड़ी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन किया गया।

 

सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने को लेकर 35 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये के हिसाब से ₹ 3,50,000/- का चालान किया गया ।

 

उल्लेखनीय है कि टिहरी पुलिस द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर आम जनमानस को किरायेदारों के सत्यापन हेतु अवगत कराया गया है। जनपद टिहरी पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनपद क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन की कार्यवाही प्रचलित रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment