जैनेरिक दवा लिखें, वरना नपेंगे डॉक्टर

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। डाक्टर्स पर महंगी दवा लिखने और महंगी फीस लेने पर तमाम दावों के बावजूद अंकुश नहीं लगपा रहा है। खासतौर पर कई बड़े प्राइवेट अस्पताल तो मनमानी भी कर रहे हैं और गुर्रा भी रहे हैं। कई नामी अस्पतालों में तो डाक्टरों ने अपनी फीस में खासा इजाफा करलिया है।जबकि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने महंगीदवाइयां लिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने राज्य के सभी मुख्य और प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि है कि आम लोगों को सस्ती दवा के लिए अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके लगातार शिकायतें आ रही हैकि डाक्टर मंहगी दवा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर जैनेरिक दवाइयां लिखें, जोन्यूनतम दर पर जैनेरिक औषधियां उपलब्ध रहती हैं। वर्तमान में राज्य अंतर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में भी जन औषधि केन्द्र खोले गये गये हैं। जहां से जेनरिक औषधिया न्यूनतम दर पर क्रय की जा सकती है।

सभी मुख्य और प्रमुख चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने-अपने जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्कों को निर्देशित करेंगे कि चिकित्सालय में उपचार कराने आये मरीजों को अनिवार्य रूप से जैनरिक औषधियां ही लिखेंगे। किसी चिकित्सक द्वारा जेनरिक औषधि के स्थान पर ब्रांडेड औषधियां प्रिसक्राइब्ड किए जाने पर किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए वो खुद जिम्मेदार होंगे।

Share This Article
Leave a Comment