उत्तराखंडशिक्षा

स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान को रखें सदा याद

डोईवाला। शहीद दुर्गामल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता के विविध आयाम पर वृहद विचार मंथन हुआ । कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉक्टर राखी पंचोला एवं संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर डीसी नैनवाल ने कहा की हम सभी भाग्यशाली हैं जो स्वतंत्रता का आनंद ले पा रहे हैं । हमें सदेव स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान को स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. शिखा ममगाईं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

प्रमुख वक्ता प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो.शेखर पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सभी की इच्छा होती है। उन्होंने 1757 से अपना विषय प्रारंभ करते हुए उत्तराखंड के सभी सेनानियो को स्मरण किया। उन्होंने सभी वीरों का नाम लिया वा चित्र भी दिखाए । कालू माहरा जी, गुमानी पंत जी, श्रीदेव सुमन सहित प्रत्येकस्वतंत्रता सेनानी को याद किया व अत्यंत सारगर्भित व्याख्यान दिया।

डॉक्टर एम एस गुसाई ने कहा की हमें स्वतंत्रता सेनानियो को अपने अंदर जीवंत करना है। उन्होंने कृषक आंदोलन, संन्यासी आंदोलन व उत्तराखंड में नमक सत्याग्रह पर प्रकाश डाला। डॉक्टर कामना जैन ने स्वतंत्रता आंदोलन में वीरांगनाओं के योगदान पर अपना वक्तव्य दिया।उन्होनें चेन्नमा रानी लक्ष्मी बाई बेगम हजरत महल, दुर्गा भाभी, लक्ष्मी सहगल, बसंती देवी, कस्तूरबा गांधी, एनी बेसेंट, भगिनी निवेदिता, मीरा बेन, मैडम बीका जी गामा को स्मरण किया।

डॉक्टर सुशील भाटी ने कहा 1857 स्वतंत्रता आंदोलन का एक पड़ाव है।उन्होंने कहा की हमारा इतिहास सही नही लिखा गया क्योंकि इतिहास ओपनवेशिक इतिहासकारों द्वारा लिखा गया। उन्होंने बताया कि 10 मई को जो मेरठ से सैनिक विद्रोह हुआ। विलियम्स की रिपोर्ट बताती है वह जन आंदोलन में परिणित हो गया और उसी दिन मेरठ के आसपास के गांवो से अनेकों लोग विद्रोह में सम्मिलित हो गए। सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार व देहरादून तक जनसहभागिता होती गई। उन्होंने आंकड़े भी दिए।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर एमएम सेमवाल एच एन वी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से उपस्थित थे। साथ ही डॉक्टर डी एन तिवारी , डॉक्टर शुक्ला,डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर अफरोज,डॉक्टर बलूरी,डॉक्टर कंचन लता सिन्हा ,डॉक्टर कंचन सिंह , डॉक्टर नवीन नैथानी,डॉक्टर पूनम पांडे,डॉक्टर प्रमोद पंत, डॉक्टर वंदना गौड़,डॉक्टर एस० के० कुड़ियाल,डॉक्टर प्रतिभा बलूनी, डॉक्टर दीपा शर्मा ,डॉक्टर नूर हसन, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा, डॉक्टर जसवंत चौहान , डॉक्टर राजपाल रावत ,डॉक्टर आशा रोंगली, डॉक्टर प्रियंका,डॉक्टर अनिल भट्ट, व अर्जुन , गुंजन सेठी, अंजुम अली अभिमन्यु प्रसाद आंचल रावत सहित यू ट्यूब वा गूगल प्लेटफार्म से अनेकों प्राध्यापक वा छात्र छात्राएं जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button