प्रतिभा दिवस: छात्रों ने सुनाई स्वरचित कविताएं

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
पौड़ी।  रा०प्रा०वि०गहड़ खिर्सू पौड़ी गढ़वाल में प्रतिभा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति की सदस्य पिंकी पँवार एवं सेवित क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला मंगना देवी थी। इस प्रतिभा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
    साथ ही साथ विद्यालय परिवार के समस्त अभिभावकों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।छात्रों ने स्वरचित कविता निर्माण कर सस्वर गायन भी किया।छात्रों द्वारा निर्मित सामग्रियों  की प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया।
Share This Article
Leave a Comment