अपने ही कार्यकर्ताओं को दे रहे तीलू रौतेली सम्मान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को दे। यहकहावत इन दिनों उत्तराखंड सरकार पर सही चरितार्थ हो रही है। पहाड़ की महिलाओं की उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्य बनने के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब अपना अर्थ खोता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि जिस दल की प्रदेश में सरकार बन रही है,उसी दल की महिलाकार्यकर्ताओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार सेसम्मानित किया जा रहा है। यह अपवाद हो सकता है कि इन महिला कार्यकर्ताओं ने भी समाजसेवा के क्षेत्र में कोई बड़ी लकीर खींची हो। बावजूद इसके निरतंर समाजसेवा में लगी रही ऐसीमहिलाओं की अनदेखी भी तो उचित नहीं जो सत्ता की गणेश परिक्रमा नहीं करती। उन्हें कब सम्मान मिलेगा, इस यक्ष प्रश्न का जवाब सरकार के पास नहीं है।

इस बार तीलू रौतेलीसम्मान के लिएचयनित महिलाओं की सूची
1- रेनू गढकोटी पार्षद नगर पंचायत लोहाघाट,
2- भावना शर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा
3- उमा जोशी जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा उधमसिंह नगर
4- अनुराधा बालिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा
5- बबीता पुनेठा अध्यक्ष एन जी ओ प्रकोष्ठ भाजपा महिला मोर्चा
6- दीपिका बोहरा अध्यक्ष जिला पंचायत
7- चन्द्रकला तिवारी जिलाध्यक्ष चमोली भाजपा महिला मोर्चा
8- दीपिका चुफाल भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत (पुत्री बिशन सिंह चुफाल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार)

Share This Article
Leave a Comment