Ad image

उत्तराचंल बाॅयस क्रिकेट एकेडमी ने जीता साहिल रस्तोगी मैमोरिलय क्रिकेट टूर्नामेंट

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नोएडा। उत्तरांचल बाॅयस क्रिकेट एकेडमी ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर दूसरा साहिल रस्तोगी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। उत्तरांचल बाॅयस ने टाॅस जीतकर सोनेट क्लब को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। सोनेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर बनाया। अहान अवी ने 69, अनिरूद्ध ने 40 व वीर सिंह ने 38 रनों की पारी खेली। अनुज भारद्वाज ने 26 रन देकर 3 व हरशिल आर्या ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य उत्तरांचल बाॅयज ने 25.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुरूतेज सिंह ने 82, आरूष ने 43 व युवराज ने 41 रनों की पारी खेली। वेदांत ने 63 रन देकर 3 विकेट लिए। गुरूतेज सिंह को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच आंका गया।

गुरूतेज सिंह को को मैन आफ द सीरीज, आहन अवी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, एकांश कौशिश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, वेदांत सहवाग को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, शिवांक कोटनला को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर, सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग खिलाड़ी विराट कौशिक, सर्वश्रेष्ठ अपकमिंग कीपर का पुरस्कार शिवांश वर्मा को दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

सोनेट क्रिकेट क्लब: 7/211 ओवर 40, आहान अवी 69, अनिरूद्ध 40, वीर सिंह 38, अनुज भारद्वाज 3/26, हर्शिल आर्या 2/34

उत्तरांचल बाॅयज: 3/212 ओवर 25.3, गुरूतेज सिंह 82, आरूष 43, युवराज 41, वेदांत 3/63

Share This Article
Leave a Comment