Ad image

उत्तरकाशी: 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जिला मुख्यालय में दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के सजीव प्रसारण के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला मुख्यालय के मनेरा स्टेडियम के साथ ही इन तमाम जगहों से जनपदवासी उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेलों के भव्य शुभारंभ समारोह से जुड़े हुए हैं।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में सांय को पंजाब सिंध क्षेत्र केदारघाट के गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में मांगल गीत एवं भजनों के गायन के साथ ही दीप जलाकर इस राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का जश्न मनाया गया और गंगा आरती कर इस महाआयोजन के सफल आयोजन की कामना की गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण, डीपीओ उत्तम सिंह पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment