पत्नी ने पीट-पीट कर किया घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

बागेश्वर। खबडोली गांव में पत्नी ने पति को पत्थरों से मारकर घायल कर दिया। घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबडोली गांव में पत्नी ने विवाद केचलते पति को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल करदिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया कि वह जंगल में बकरियों को चराने गया। इस दौरान अचानक उसकी पत्नी आई और उसने पत्थरों से उस पर हमला शुरू कर दिया। बताया गांव के लोग सही वक्त पर नहीं आते तो उसकी पत्नी उसको जान से मार देती। घायल पति भूतपूर्व सैनिक है। मारपीट के कारण उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके जरुरी कागजात और पासबुक भी पत्नी ने चुरा ली है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया किपुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment