दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। रायवाला क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन पुजारी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते रोज वह अपने पड़ोसी धूम सिंह सजवाण पुत्र सुंदर सिंह सजवाण के साथ आखों की दवाई लेने के लिए अस्पताल गई थी। इसी बीच धूम सिंह ने तीन पानी पुल के नीचे कार खड़ी कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को हाथी पुल, छिद्दरवाला से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment