Ad image

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जानकारी दी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कोटद्वार। महिला उत्थान सशक्तिकरण की यहां हुईबैठक में ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला एवं कोषाध्यक्ष रजनी ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए जानकारी दी।


कहा कि सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर व बैग बनाने की फ्री ट्रेनिंग देकर संगठन महिलाओं को सशक्त करेगा। महिलाओं को बताया गया कि गाय के गोबर से दीये व हवन की लकड़ी तथा अन्य चीजें बनाई जाती हैं। गाय के गोबर का सदुपयोग करना मुख्य मुद्दा रहा। महिला उत्थान सशक्तिकरण की एक ब्रांच कोटद्वार में बनाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष संगीता चौहान को बनाया गया। बैठक में एक सौ से अधिक महिलाएं महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट से जुड़ीं।

Share This Article
Leave a Comment