संस्कृत गान प्रतियोगिता मे थत्यूड़ का देवांश प्रथम

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नई टिहरी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन हेतु नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रो के लिए आनलाइन संस्कृतगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे जनपद टिहरी गढवाल मे सरस्वती शिशु मन्दिर थत्यूड के छात्र देवांश सजवाण ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।

इसके साथ ही कृति विजल्वाण मार्डन स्कालर्स अकादमी चम्बा ने द्वितीय , नव्या राजकीय प्राथमिक विद्यालय महड ने तृतीय व वेंदाशी सिलोडी ऑल सेंट कान्वेट नई टिहरी व मनोज राजकीय प्राथमिक विद्यालय लौणी हिन्दाव ने प्रोत्साहन स्थान (सांत्वना पुरूष्कार) स्थान प्राप्त किया ।

संस्कृत प्रतिभा प्रदर्शन के तहतप्रतियोगिता का परिणाम आनलाइन कार्यक्रम के तहत सम्पन्न किया गया । इस प्रतियोगिता मे संस्कृत अकादमी द्वारा जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को दो हजारएकसौरुपये, ई प्रणाम पत्र दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को डेढ हजाररुपये व ई प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को एकहजार रुपये व ई प्रमाण पत्र के साथ दो सांत्वना पुरुष्कार पांचसौरुपये व  ई प्रमाण पत्र दिया जाना है ।संस्कृत गान प्रतियोगिता के जनपद टिहरी के संयोजक कृष्ण कुमार कोटनाला, सह संयोजक राहुल देव , निर्णायक श्रीमती ऊषा महरा व प्रवीन चन्द विजल्वाण ने सभी प्रतिभागी व स्थान प्राप्त छात्रो को बधाई प्रेषित की ।

Share This Article
Leave a Comment