ब्रेकिंग न्यूज: ऑल वेदर रोड फकोट के पास हुई धड़ाम, कई अन्य मार्ग भी बंद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। अगर आप चंबा से ऋषिकेश या ऋषिकेश से चंबा जाने वाले हैं तोआज अपनी यात्रा स्थगित कर दें या बाया मसूरी ही सफर पर निकलें। कारण भारी बारिश से चंबा-ऋषकेश ऑल वेदर रोड बंद होना है। भूस्खलन से पूरी सड़क टूट गई है। यह स्थिति फकोट के पास हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरसात के सीजन में भी यातायात बाधित न हो, इसके लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण कराया है। सड़क चौड़ी करने के बावजूद फकोट के पास पहाड़ धंसने सेपूरी सड़क टूट गई है। इससे वहां से यात्रा करना नामुमिकन हो गया है। जिन यात्रियों को बा से ऋषिकेश या ऋषिकेश से चंबा जाना हो, वह सड़क खुलने तक यात्रा स्थगित कर सकते हैं। जरूरी यात्रा करने की स्थिति में बाया मसूरी ही यात्रा करने का विकल्प है।

इसके साथ ही ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाला र्मा भितोताघाटी-शिवमूर्ति-कौडियाला, सोनीबां- भिन्नू गांव के पास अवरुद्ध है। मसूरी मार्ग भी फिलहाल कोल्हू खेत में बंद है। सतयौ-कुमाल्डा-रायपुर मार्ग भी कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद है।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment