पिरुल कलेक्शन सेंटर बनाये जाने की मांग, महिलाओं के लिए स्वरोजगार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

डी पी उनियाल गजा टिहरी

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा व अदवाणी मे पिरुल कलेक्शन सेंटर बनाये जाने के लिए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र दिया है। ‘ पिरुल लाओ पैसे पाओ ‘ योजना के लिए कलेक्शन सेंटर बनाये जाने पर महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी। कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि चीड़ के पिरुल से जंगलों में आग लग जाती है तथा दुर्लभ वन्यजीव एवं अन्य पौधे नष्ट हो जाते हैं। बेकार पडे पिरुल को इकट्ठा करके पैसा कमाया जा सकता है।

साथ ही वनाग्नि पर भी रोक लग सकती है। गजा व निकट के अदवाणी मे सडकों के किनारे बहुत मात्रा में पिरुल पडा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के खाते में सीधा पैसा जायेगा। कलेक्शन सेंटर से फिर पिरुल को पैकेजिंग करके भेजा जायेगा। इससे स्थानीय स्तर पर भी फलों आदि की पैकेजिंग करने के लिए पिरुल मिल सकेगा। बेरोजगार युवा भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बहुत मात्रा में बेकार पडे पिरुल का सदुपयोग भी होगा। बताया कि बन मंत्री सुबोध उनियाल ने कलेक्शन सेंटर बनाये जाने के लिए सहमति व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment