Ad image

स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद सूअर मांस पर प्रतिबंध

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद से ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र से एक किमी की परिधि के अंदर सूअर के मांस और सूअर मांस की दुकानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने रोग की रोकथाम के लिए डॉक्टरों ओर एलईओ की टीम गठित कर दी हैं।जिलाधिकारी आर राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश में ऋषिकेश नगर निगम की 10 किमी परिधि में सूअरों का आवगमन पूर्णतय वर्जित किया गया है।

प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरों के नमूने जांच के लिए भोपात भेज जाएंगे। यह प्रतिबंध अगले दो माह तक जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment