अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी| स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर मे आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा “भारत जोड़ो पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरकाशी मे भी पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के आह्वान पर जिला कांग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी से इस महत्वपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया जो कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त ध्वजारोहण तक जारी रहेगी।
अगस्त क्रांति 9 अगस्त से प्रारम्भ “भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा” गंगोत्री विधानसभा के बिभिन्न कस्बों से होकर 12 अगस्त को भटवाड़ी मुख्यालय, 13 अगस्त को डुंडा मुख्यालय व 14 अगस्त को शहर मुख्यालय मे पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा, जिसका 15 अगस्त को झंडारोहण के साथ समापन होगा।

इस दौरान पार्टी कार्यालय मे एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम मे अपने विचार रखे, वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन बान और शान है, इतिहास मे कांग्रेस के अनेक नेताओं ने तिरंगे के सम्मान के लिए बलिदान भी दिये है। आज भाजपा अपनी खोखली राजनीति के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रही है जबकि इनके किसी भी कार्यक्रम मे तिरंगे झंडे को वो सम्मान नहीं दिया जाता है जो हमारे संविधान ने दिया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों उदयपुर संकल्प शिविर मे अगस्त क्रांति के दिन तिरंगा यात्रा के शुभारंभ का संकल्प पारित किया गया था, जिस क्रम मे आज देशभर मे कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है और इधर उत्तरकाशी मे भी इस यात्रा का उत्साह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, दिनेश चौहान, कलम सिंह राणा, बचन लाल घलवान, शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, मनोज मिनान, मनीष राणा, अजीत गुसाईं, सविता भट्ट, कविता जोगेला, दिवाकर भट्ट, गजेंद्र राणा, कमली भंडारी, राखी राणा, तेजमल शाह, शूरवीर गुसाईं, अनिल राणा आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment