रोटरी क्लब ने नवजात शिशुओं को बांटी किट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
उत्तरकाशी । सौम्यकाशी रोट्रेक्ट (रोटरी)  क्लब उत्तरकाशी  द्वारा आयोजित *”नवजात शिशु मुस्कान”* कार्यक्रम  के  अन्तर्गत  *महिला  चिकित्सालय उत्तरकाशी* में  ग्राम कामर के श्रीमती विनीता  एवं श्री अनिल ,  ग्राम जसपुर (मरगांव) के श्रीमती राधा राणा एवं श्री आशीष राणा, ग्राम महेड़ा के श्रीमती ललिता श्री गंभीर सिंह ,ग्राम टिपरी के श्रीमती यशोदा एवं श्री सुनील सिंह तथा ग्राम बौन के श्रीमती सोनम बिष्ट एवं  श्री गोविंद सिंह के आज जन्में *नवजात शिशुओं* को बेबी कम्बल,  बेबी सूट तथा जॉनसन बेबी किट प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय  उत्तरकाशी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री बी0एस0 रावत, डॉक्टर प्रेम पोखरियाल ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र  कुमार नौटियाल, सचिव डॉ महेंद्र पाल परमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता गौड़, रोटरी क्लब के श्री अजय पुरी, श्री प्रताप सिंह बिष्ट ‘संघर्ष’, श्री उमेश प्रसाद बहुगुणा श्रीमती रजनी चौहान, श्रीमती रमा डोभाल,  श्रीमती सुनीता बिष्ट ,श्रीमती लीला कुड़ियाल, डॉ0 सौम्य बिष्ट, डॉ0 नंदिनी सिंह तथा सिस्टर रमा  राणा आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment