मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक हुई

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का निस्तारण समय किये जाने से संबंधित जानकारी ली गयी ।

बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने जिले से संबंधित सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और उनके निस्तारण की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जिले में जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता दें और यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और संतोषजनक तरीके से हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन की निगरानी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित शिकायतों जिनका निस्तारण संतोषजनक नहीं हो पाया है पर ध्यान देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ता से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करें और यदि आवश्यक हो, तो शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण भी करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्त मिश्र,डीएफओ डी.पी बलूनी, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, पी.डी अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment