Ad image

 घनसाली में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
घनसाली (बूढाकेदार)। जनपद टिहरी के विकासखंड भिलंगना के पट्टी थाती कठुड़ के मारवाड़ी गांव के जंगल में जागड़ गधेरे नामक तोक के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी मे लटका हुआ मिला है। राजस्व उपनिरीक्षक थाती बूढ़ाकेदार गब्बर सिंह रावत बताया है कि शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब ग्राम प्रधान मारवाड़ी के द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है।
राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गाई। वहीं मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
वहीं राजस्व विभाग द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया है। जबकि मृतक के शव के लगभग 200-300 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक लावारिस हालात में एक मोटर साइकिल UP84S8206 हेलमेट सहित मिली है। जिसका गाड़ी के नंबर से सर्च करने पर गाड़ी मोहम्मद उस्मान से किसी व्यक्ति के नाम है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक गब्बर सिंह रावत ने बताया है कि अगर क्षेत्र में कोई भी गुमशुदा व्यक्ति हो तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Share This Article
Leave a Comment