दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी गढ़वाल :-  दिनांक 24-01-2022 को एक यात्री बस संख्या UK12PB-0144 जो ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी, समय करीब 2:30 बजे जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गयी। बस में क़रीब 20-22 यात्री सवार थे जिनमें से 05 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। दुर्घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा संजय मिश्रा (थानाध्यक्ष) के नेतृत्व में तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सी0एच0सी0 सेंटर बागी अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों का विवरण

1:- विनोद कुमार पुत्र मस्तराम (उम्र 41 वर्ष) निवासी धनाल्ग, पोस्ट बलड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश)।

2:- बंशीलाल पुत्र मायाराम (उम्र 34 वर्ष) निवासी ग्राम खरसाड़ा, पोस्ट

बाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश )

3: – अंकुश पुत्र गोपाल सिंह ( उम्र 28 वर्ष) निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

4: – सवीना पुत्री दिलबर सिंह (उम्र 15 वर्ष) निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला,

जिला देहरादून, उत्तराखंड |

5:- सुरजी देवी पत्नी स्व0 गजे सिंह ( उम्र 85 वर्ष) निवासी ऋषिकेश

छिद्रवाला, जिला देहरादून, उत्तराखंड ।

Share This Article
Leave a Comment