Ad image

महाविद्यालय परिसरों को पूर्ण नशा मुक्त करने का आह्वान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आजादी  की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की वर्चुअल बैठक में उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल ने प्राचार्यों से महाविद्यालय परिसरों को पूर्णतः नशा मुक्त करने का आह्वान किया। प्रत्येक महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल का विधिवत गठन करने के निर्देश दिए। एंटी ड्रग्स सेल में व्यापार मंडल,पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अधिवक्ताओं,पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पी.टी.ए. व छात्र प्रतिनिधियों को सम्मानित सदस्य के रूप में सम्मिलित करने निर्देश दिए।

प्रत्येक माह में महाविद्यालय स्तर और तीन माह में नगर स्तर पर समीक्षा बैठक कर इस बाबत डाटा संकलित करने की बात कही। कहा कि नशे के आदी युवाओं को दंड नहीं अपितु काउंसिलिंग व सुधार की आवश्यकता है।ऑनलाइन बैठक में रूसा के सलाहकार प्रोफेसर एम.एस.एम.रावत, सहायक निदेशक डा.दीपक  पांडेय उपस्थित रहे। चकराता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने नशा मुक्ति अभियान में महाविद्यालय की सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। बैठक में महाविद्यालय के डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सुमेर चंद व डा.नरेश चौहान ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Leave a Comment