Ad image

रक्षा करनी थी कर दी हेड़छाड़, हुआ निलंबित

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हल्द्वानी में बीएससी की एक छात्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले पुलिस लाइन के आरआइ से अभद्रता पर पुलिस कर्मी का ट्रांसफर पिथौरागढ़ हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से बदसलूकी की। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। कालाढूंगी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। सुबह घर से बस में सवार हुई। तो उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में युवक आकर बैठ गया और जबरदस्ती बातें करने लगा। जैसे ही लामाचीड़ बस पहुंची तो वर्दीधारी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को कॉल किया। इसके बाद युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है । मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment