Ad image

पूर्व सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस पार्टी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

🔹 पूर्व सैनिकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों मे कांग्रेस पार्टी निंदा करती है, और अभद्रता करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती है ।
*शान्ति प्रसाद भट्ट मिडिया कॉर्डिनेट टिहरी लोक सभा, उत्तराखंड कांग्रेस
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
देहरादून मे कल पूर्व सैनिकों के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला, माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ दी।

भाजपा शायद सत्ता के मद में भूल गई कि “उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं”,लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजें हैं,हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान ही हमारा संस्कार है। यहां के असंख्य सैनिकों ने हमारे आज के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर अमर शहीद हो गए,वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ!

इसलिए हम देश के माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान मोदी जी, से पूछना चाहते है:
1🔹क्या यही है आपका सेना का सम्मान ?
2🔹क्या यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव ?
3🔹क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी ?

Share This Article
Leave a Comment