Ad image

मुख्य बाजार में लगाई हाई मास्क लाईट, चका चौंध हुआ छेत्र

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

विकासखंड प्रतपनगर की कंडियालगांव जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल द्वारा उपली रमाेली के सुप्रसिद्द तीर्थ स्थल सेम नागराजा मंदिर के निकट मुखेम बाजार काे हाई मास्क लाईट लगाकर राेशन किया गया है मुखेम बाजार मे हाई मास्क लाईट लगने से इन दिनाें जहां नागराजा भगवान के दर्शन करने के लिए आने जाने वाले याञियाें सहित स्थानीय व्यापारियाें काे रात के अंधेरे का सामना करने सो राहत मिली है वहीं उत्तरद्वारिका कही जाने वाली श्रीकृष्ण भगवान की तपस्थली सेम नागाराज धाम की सुंदरता भी दूर से ही बरबस दिखाई पढने से शाेभायमान लग रही है मुखेम बाजार मे हाई मास्क लाईट लगाने के लिए स्थानीय व्यापारियाें सहित क्षेञ के लाेगाें ने जिला पंचायत अध्यक्ष साेना सजवाण एंव जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल का आभार जताया आैर सेम नागराजा धाम के मडभागी साैड, मंदिर स्थल सहित मडभागी साैड से मंदिर तक आने जाने वाले पैदल मार्ग पर भी हाई मास्क लाईट लगाने की मांग की जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने कहा कि सेम नागराजा धाम सहित क्षेञ के छाेटे छाेटे बाजाराें मे इस प्रकार की लाईटें लगाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है उन्हाेने कहा कि जल्द ही सेम नागराजा मंदिर स्थल सहित अन्य जरूरत मंद स्थानाें पर हाई मास्क लाईट लगायी जायेगी

Share This Article
Leave a Comment