बेटी से किया दुष्कर्म, अब है सलाखों के पीछे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में एक पिता को अपनी ही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति 14 वर्षीय बेटी का शोषण कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से उसने चुप्पी साध ली थी। हाल ही में हुई घटना के बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

सीओ के.एस. रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है।

Share This Article
Leave a Comment