Ad image

महिला सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य एवम परंपरा – नेगी

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

नई टिहरी : टिहरी में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति ज्योति रौतेला के टिहरी आगमन पर आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओ के प्रति अपराधों में काफी वृद्धि हुई है। देवभूमि अपनी पहचान खोता जा रहा है प्रदेश में महिलाओ के प्रति अपराधों में काफी वृद्धि हुई है दुराचार हत्या बलात्कार चैन स्नेचिग छेड़ छाड़ की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है देवभूमि जहां ताले नही लगते थे वहां चोरी डकैती की घटनाएं हो रही है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओ ने हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रही है। स्वरोजगार की दिशा में महिलाओ मंगलदलों का कार्य सराहनीय है। महिलाए स्वरोजगार को अपनाकर स्वाबलंबी एवम आत्मनिर्भर हो कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही है।आज महिलाएं नित नए आयाम छू कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं जो कि गर्व की बात है। एकता बिष्ट स्नेहा राणा मोनिका नेगी दिव्या थकवाल जैसी प्रदेश की शख्सियत ने प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओ के कल्याण को योजनाओं बननी चाहिए । उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड से देवभूमि शर्मसार हुई है और प्रदेश वासी अंकिता को न्याय नही मिलने से व्यथित दुखी व चिंतित है लेकिन सरकार की कमजोर पैरवी से हत्यारों की रिहाई हो सकती है उन्होंने महिलाओ का आहवान किया कि अंकिता को न्याय दिलाने को प्रदेशभर में प्रदर्शन करें तभी सरकार पर दबाव पड़ेगा । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा ज्योति रोतेला ने कहा कि 15 से ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जायेगी स्भाभिमान न्याय यात्रा जो प्रदेशभर में चलेगी उन्होंने कहा कि हमने सरकार को चेताया है मुख्यमंत्री कूच के दौरान मैंने सिर मुंडवाकर ये संदेश दिया है कि महिलाएं अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लामबंद होकर प्रदर्शन किया जायेगा । उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश भर में महंगाई बेरोजगारी पर जन जागरूकता अभियान छेड़ेगी ।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आधी रावत ने कहा कि महिला कांग्रेस एकजुट होकर जिले में प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी ।

Share This Article
Leave a Comment