Ad image

अब केजरीवाल का भी उत्तराखंड पर फोकस।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। हालांकी आम आदमी पार्टी का पूरा ध्यान पंजाब पर है, लेकिन उत्तराखंड में भी वह बड़ उलट-प्हेर करने के लिए ताकत लगा रही है इसके लिए दिल्ली के प्रवासी उत्तराखंडीयों की टीमें बनाकर सूबे में भेजने की तैयारी है। दिल्ली का उप मुख्यमंत्री उत्तराखंड की नब्ज पर हाथ रखे हुए हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उत्तराखंड में बड़ सभा कर आप के लिए हवा बनाने की जुगत में हैं उत्तराखंड में चुनावी माहौल है। सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है। रैलियों का दौर जारी है। पीएम मोदी के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देहरादून आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार तीन जनवरी को दून में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए परेड ग्राउंड का चयन किया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इसी ग्राउंड पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment