अपराधउत्तराखंड

चेकिंग से बचने को कार दौड़ाई, शिवपुरी में घेराबंदी कर पकड़े

ऋषिकेश। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार देर रात एक कार सवार युवक-युवती ने पुलिस संकेतों की अनदेखी कर हाईवे पर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। मुनि की रेती से शुरू हुआ यह हाई-वोल्टेज ड्रामा शिवपुरी के पास जाकर खत्म हुआ, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, कैलाश गेट पुलिस चौकी के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय वाहन को तेज गति से तपोवन की ओर भगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पीछा किया और शिवपुरी के समीप वाहन को रोक लिया।

चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने पुलिस के संकेतों की अनदेखी की। कार में सवार युवक और युवती दोनों शराब के नशे में पाए गए। दोनों को हिरासत में लेकर राजकीय उपजिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जहां अल्कोहल की मात्रा अधिक पाई गई।

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है। युवक और युवती बाहरी राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button