Ad image

उपपा ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया संघर्ष जारी रहेगा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव के मतदाताओं, नागरिकों को उनकी पार्टी को मिले सहयोग, समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी एवं पार्टी के प्रत्याशी भगवत कोहली ने एक संयुक्त बयान में कहा की उपपा बागेश्वर क्षेत्र की तमाम समस्याओं के लिए जनता को संगठित कर सामाजिक, राजनीतिक बदलाव, और उत्तराखंड राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए संघर्ष शुरू करेगी।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय दलों के धन तंत्र, सत्ता के दुरुपयोग के बीच सीमित संसाधनों से जनता तक अपनी बात पहुंचाई और राजनीति को धंधा बनाकर जनता को निराशा व हताशा के दलदल में डुबाने वालों के खिलाफ जनता से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की है।

उपपा ने चुनाव में ईमानदारी से काम कर रहे चुनावकर्मियों, राजनीतिक दलों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपपा समाज की तमाम सकारात्मक शक्तियों को एकजुट कर बागेश्वर क्षेत्र से बदलाव की मुहिम तय करेगी।

उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और बागेश्वर क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की निर्मम लूट, भ्रष्टाचार, बेईमानी के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की।

उपपा ने बागेश्वर की जनता का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य की अस्मिता की रक्षा और राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी जनता को संगठित कर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी।

Share This Article
Leave a Comment