Ad image

Uttarakhand Premier League Final : टिहरी टाइटंस ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में टिहरी टाइटंस और पिथौरागढ़ चैंप्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। समाचार लिखे जाने तक पिथौरागढ़ चैंप्स ने छह ओवर के खेल के बाद एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। शाश्वत रावत 05 रन और तनुष गुसाईं 20 रन बनाकर मैदान में खेल रहे हैं। रोहित दानु बिना किसी खाता खोले रन आउट हुए।

देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने को पहुंचे हैं। आप फेनकोड एप पर घर बैठे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। –

ये दोनों की टीम इलेवन-

पिथौरागढ़ चैंप्स की प्लेइंग इलेवन:
राजन कुमार (कप्तान), सनी कश्यप, विजय जेठी, नितीश जोशी, रोहित दानू, मोहम्मद आसिम, तनुष गुसाईं, आदित्य सेठी, शिवम खुराना (विकेटकीपर), शाश्वत रावत, विनय कुमार।

टिहरी टाइटंस की प्लेइंग XI:
आदित्य तारे (कप्तान),(विकेटकीपर), पीयूष जोशी, वैभव भट्ट, अखिल रावत, प्रशांत चौहान, हरजीत सिंह, प्रशांत भाटी, सुमित जुयाल, शिवा सोनी, विशाल डंगवाल, आदर्श यादव।

Share This Article
Leave a Comment