उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आज मुख्य सचिव महोदया से संघ के विभिन्न मांगो के सम्बन्ध में वार्ता की गयी

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आज मुख्य सचिव महोदया से संघ के विभिन्न मांगो के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। सचिवालय में पारदर्शी स्थानान्तरण नीति हेतु उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के अनुरोध पर मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मुख्य सचिव महोदया द्वारा पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आतिथि तक नई स्थानान्तरण नीति का प्रस्ताव मा. मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रस्तुत न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया, जिस पर मुख्य सचिव महोदया द्वारा नई प्रस्तावित स्थानान्तरण नीति के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुनः सचिवालय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिये गये।

उक्त के अतिरिक्त संघ द्वारा निम्नलिखित समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव महोदया से अनुरोध किया गयाः-
1. उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा सचिवालय कार्मिकों के अनुरोध पर सचिवालय परिसर में फिजियोथेरेपी सेन्टर स्थापित किया जाना।
2. राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में स्थापित विधानसभा/राज्य सचिवालय हेतु आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त अनुभागों का सृजन किया जाना।
3. सचिवालय सेवा से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के प्रकरणों पर कोषागार द्वारा लगाई गयी आपत्तियों का निराकरण।
4. सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में विलोपित किये गये निर्वाचन अनुभाग को पुनर्जीवित/पुर्नस्थापित किया जाना।
5. सचिवालय स्थित ऐसे अनुभाग/कार्यालयो, जहां पर ए0सी0 की सुविधा उपलब्ध नहीं है, में ए0सी0 स्थापित किया जाना।
6. वर्ष 2004 में लोक सेवा आयोग से चयनित समीक्षा अधिकारियों, जिन्होनें प्रभारी अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्य किया है, उनकी उक्त सेवा अवधि को स्थान्नापन पदोन्नति के रूप में परिवर्तित किया जाना।
7. भविष्य में पदोन्नति में ठहराव होने के कारण सचिवालय के समीक्षा अधिकारी/अपर निजी सचिव पदधारकों को 05 वर्ष की संतोषजनक सेवा पर नॉन फंक्शनल वेतनमान के रूप में ग्रेड वेतन रू0 5400 की अनुमन्यता कराया जाना।
8. सचिवालय सुरक्षा दल के कार्मिकों को पुलिस सेवा के समान रू0 250 प्रति माह वर्दी धुलाई भत्ता तथा रू. 150/-प्रतिमाह पौष्टिक आहार भत्ता अनुमन्य कराये जाने के सम्बन्ध में।
9. सचिवालय में अग्निषमन दल के गठन पर प्राप्त सैद्वान्तिक सहमति के अनुरूप सचिवालय अग्निशमन दल का गठन कराया जाय तथा सुरक्षा संवर्ग के कार्मिकों को अग्निशमन का प्रशिक्षण कराया जाना।
उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की उपरोक्तानुसार सभी समस्याओं/मांगो के निराकरण हेतु मुख्य सचिव महोदया द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश/निर्देश निर्गत किये गये। इस दौरान सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा उपाध्यक्ष जीत मणी पैन्यूली महासचिव राकेश जोशी संयुक्त सचिव रंजीत रावत लालमणि जोशी सलाहकार अनिल उनियाल आदि उपस्थित थे अंत में सचिवालय संघ द्वारा मुख्य सचिव महोदया का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button