Ad image

उत्तरकाशी में दो दिन बाद खुला मौसम, हर्षिल में हेली सेवा शुरू

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी।
आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में दो दिन बाद मौसम खुलने पर मंगलवार को हेली सेवा शुरू हो गई। एमआई-17 हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रसद सामग्री भेजी गई, साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू किया जा रहा है।

बीते रविवार को हर्षिल से होकर बहने वाली ककोड़ा गाड़ का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसके बाद से क्षेत्र में लगातार खतरे की स्थिति बनी हुई थी। नदी-नालों की निगरानी के दौरान वन विभाग ने ककोड़ा गाड़ के मुहाने पर ग्लेशियर दिखाई देने की सूचना जिला प्रशासन को दी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके के निरीक्षण के लिए रवाना की गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ग्लेशियर पहले से ही दिखाई देता रहा है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

फिलहाल आपदा प्रभावित क्षेत्र में लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Share This Article
Leave a Comment