Ad image

SVEEP सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, उत्तरकाशी द्वारा SVEEP कार्यक्रम एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थापित विशेष SVEEP सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने सेल्फी पॉइंट पर उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

सेल्फी पॉइंट पर प्रदर्शित संदेश हमने तो गणना पत्र भरकर निभाई अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब आपकी बारी ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची के शुद्धीकरण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत अपने विवरण का सत्यापन कर गणना पत्र भर दिया है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे भी शीघ्र अपना गणना पत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित सभी लोगों ने “स्वस्थ रहें, सजग रहें और SIR-2026 में अपने विवरण का सत्यापन कराएं” का सामूहिक संकल्प भी लिया।

प्रतिभागियों द्वारा SVEEP की इस पहल की सराहना की।

 

Share This Article
Leave a Comment