तहसील चमीयला के राजस्व क्षेत्र में अग्यांत ब्यक्ति का शव मिला, शव को पोस्ट मार्टम के लिए बौराडी भेजा गया।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
घनसाली। राजस्व पुलिस ने भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा तहसील के अंतर्गत पिलवा तोक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान पड़े हुए है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
तहसीलदार लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि केमरासौड़ के ग्राम प्रधान ने चमियाला-नागेश्वर सौड़ मोटर मार्ग पिलवा तोक के पास बालगंगा नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर पंचनामा भरा । मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
Share This Article
Leave a Comment