शिक्षकों के तबादले हुए निरस्त, पूर्व तैनाती स्थल पर ही रहना पड़ेगा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 

 

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले हुए 600 शिक्षकों के तबातलों को रद्द कर दिया है। अब इस शिक्षकों को उन्हीं स्कूलों में रहना पड़ेगा जहां से उनका तबादला हुआ था। महानिदेशक के इन फरमान के बाद शिक्षकों में खलबली है

आदेश में कहा गया है कि चुनाव में आचार संहिता लगने से एक दिन पहले सात जनवरी को माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ तबादले किए गए थे। राज्य में आठ जनवरी को अपराह्न 3.30 मिनट पर आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इसके बाद कोई भी कार्मिक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकता था।

आदेश में कहा गया है कि इस बीच किसी शिक्षक ने यदि नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था तो उसे भी निष्प्रभावी माना जाएगा। यानि ऐसे शिक्षकों को भी अपने मूल तैनाती स्थल पर लौटना होगा। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि तमाम शिक्षकों ने नए तैनाती स्थल पर रातों-रात पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन अब उन्हें लौटना होगा।

Share This Article
Leave a Comment