Ad image

ससुराल जा रही बहु लापता, रिपोर्ट दर्ज

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
थराली। विकासखंड के अंतर्गत आदरा (कुलसारी) की एक विवाहित युवती मायके से ससुराल लौटते हुए रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला के पिता ने महिला की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कर उसकी खोज किए जाने की मांग की।

नारायणबगड़ पुलिस चौकी में नारायणबगड़ क्षेत्र के सिमली गांव के लक्ष्मण सिंह ने दी एक गुमशुदगी की रिपोर्ट में कहा हैं कि, 21 अप्रैल को उनकी पुत्री रेखा देवी अपने मायके आदरा कुलसारी सिमली आई थी और 22 अप्रैल को वह दोपहर करीब 02:30 बजे सिमली से अपनी ससुराल आदरा के लिए वापस लौट गई। जब देर सांय करीब 6 बजें परिजनों ने रेखा को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। उसके बाद देर रात मायके वालों ने महिला के पति सुदर्शन सिंह को फोन किया तो उसने पत्नी के ससुराल नही पहुंचने की जानकारी दी।
उसके बाद महिला की ढूंढखोज की गई। किंतु उसका कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। इस दौरान मालूम पड़ा कि, महिला ने नारायणबगड़ में सिमली तिराहे पर सिमली गांव के ही एक दुकानदार की दुकान में यह कहते हुए अपना बैग रखा कि, कुछ देर में आ कर वह बैग लेकर जाएगी। किंतु वह बैग लेने भी नहीं पहुंची। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की ढूंढखोज की पुलिस से गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला ढूंढ खोज की जा रही है और मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही महिला की बरामदगी की जाएगी।
Share This Article
Leave a Comment