चकराता महाविद्यालय में ली गई नशामुक्ति हेतु सामूहिक शपथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चकराता : श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में एण्टी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ ली गई। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महाविद्यालय परिवार को सामूहिक रूप से नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई।

एंटी ड्रग्स सैल के नोडल अधिकारी डा.सुमेर चंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे रूपी बुराई को देवभूमि उत्तराखंड से दूर भगाना है। हर विद्यार्थी यह शपथ ले कि ‘मैं किसी भी प्रकार का नशा न करता था, न करता हूं और न भविष्य में करूंगा।

साथ ही अपने महाविद्यालय के मित्र, मौहल्ले के साथी,परिवार के सदस्यों एवं समाज के स्वजनों को भी इससे दूर रखूंगा ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण का सच्चा सेवक बन सकूं।’ इस अवसर पर डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सोनम भट्ट, डा.आराधना भंडारी, डा.पवन भट्ट, डा.सरन सिंह, डा.स्वाति शर्मा, रोशन बख्श, मौहम्मद शफीक, अंकुर शर्मा, विनोद जोशी सहित विद्यार्थी आयुषी रावत,अनिशा चौहान,शिवानी चौहान, आकांक्षा जोशी,श्रुति रावत,दिव्या चौहान, बनिता व निकिता आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment