उत्तराखंडराजनीति

मेरा बूथ – मेरा गौरव अभियान का शुभारंभ

कांग्रेस र्Zग्यकर्ताओं को बताया पार्टी की जान और शान

उत्तरकाशी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देते हुए, *मेरा बूथ – मेरा गौरव* नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत कीगई।

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता पार्टी की जान और शान हैं। इन कार्यकर्ताओं ने विषम राजनीतिक परिस्थितयों में पार्टी का साथ देकर, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र के मूलभूत सिधान्तों की मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के साथ साथ भविष्य में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में स्वायत्ता और स्वामित्व देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। सरकार बनने के बाद, बूथ स्तर पर होने वाले विकास कार्यक्रमों की निगरानी का महत्वपूर्ण काम भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता करेंगे, ताकि कांग्रेस सरकार में होने वाले विकास कार्यों का फायदा राज्य के दूर दराज क्षेत्रों तक समान रूप से पहुँच सके .

मेरा बूथ – मेरा गौरव को सुचारू रूप से चलाने और प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की इस कार्यक्रम के साथ सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का जो फैसला लिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में गंगोत्री विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किये गये हैं।

इसी क्रम में टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षक विजय कुमार (पूना, महाराष्ट्र), श्री चंदन राय (बिहार) एवं दीपक मल्होत्रा (दिल्ली) द्वारा गंगोत्री विधानसभा के कार्य कर्त्ताओं को 60 बनाम 7 साल के बारे में अवगत कराया। कांग्रेस के 60 साल के विकास जिसमे सुई बनाने से लेकर मंगल यान जैसी उपलब्धियों, 5 लाख से अधिक गांव को विद्युत उपलब्ध कराने बनाम भाजपा द्वारा 18000 गांव के विद्युतीकरण, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे नेताओं के गौरवशाली इतिहास के बारे में अवगत कराते हुए किस तरह सोसल मीडिया में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने के बारे में बारीकियों से समझाया।


मेरा बूथ – मेरा गौरव अभियान को समर्थन और शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्त्ताओं को अपना संदेश प्रेसित किया। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में फोन द्वारा अपना संदेश भेज कर कार्यकर्त्ताओं को शुभकामनाएँ दी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया , कि वे घर घर कांग्रेस पार्टी के विचार, इतिहास और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास के बारे में बता कर अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ें और उन्हें कांग्रेस सदस्य बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button