Ad image

बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश । ऋषिकेश में सहकार भारती उत्तराखंड प्रदेश की बैठक का आयोजन नीरज पैलेस में  किया गया  जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड  प्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष  रमेश सिंह चंदेल  ने की।। प्रदेश अध्यक्ष  का भव्य स्वागत बैठक के आयोजनकर्ता  अमित सांडिल्य्   एवम ऋषिकेश के  अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता एवम सहकार भारती के बारे में प्रकाश डालते  हुए कहा कि  अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति का आर्थिक रूप से उद्धार सहकारिता के माध्यम से ही संभव है,,,सहकार भारती बिना संस्कार नहीं सहकार ,बिना सहकार नहीं उद्धार को जन जीवन में चरितार्थ करने हेतु निरंतर  प्रयासरत है।

बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री विवेक शर्मा ने किया ।बैठक का मुख्य मुख्य उद्देश्य सहकार भारती का सदस्यता अभियान एवम विस्तारीकरण  रहा ।।।बैठक में सहकार भारती देहरादून महानगर के मंत्री श्री देवाशीष गौड़ एवम भारतीय मजदूर संघ की सम्मानित आशा बहने एवम आयुर्वेद से जुड़े सम्मानित बंधु भगीनिया भी उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a Comment