जलवायु अनुकूल कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

( नगर पंचायत गजा निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण)

डी पी उनियाल गजा: विकास खंड चम्बा के बारात घर गजा मे महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जिला परियोजना प्रबंधक इकाई टिहरी गढ़वाल की ओर से आयोजित जलवायु अनुकूल कृषि पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का विधिवत समापन महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देते हुए किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना लाभार्थी किसानों के लिए यह प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन पर रहा। कार्यक्रम के आयोजक सर्वोदयी सी.एल.एफ. ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए एवं प्रशिक्षण से अपेक्षायें पर चर्चा की। जलवायु परिवर्तन की मूल अवधारणा को समाझाया गया।

संदर्भदाता चंद्र मणी उनियाल व्लाक मिशन प्रबंधक एन.आर.एल.एम.एवं सुनील कुमार ने जलवायु परिवर्तन की मूल अवधारणा को विस्तार से समझाया,द्वितीय दिवश को जलवायु परिवर्तन के मुख्य कारणों पर चर्चा की गई। कहा कि ईंधन जलाने, फसलों मे बेतरतीब रासायनिक उर्वरकों का उपयोग, वनों की कटाई आदि अनेक कारण हैं जिससे कृषि को खतरा हो जाता है।

तीन स्तम्भों पर चर्चा की गई, जलवायु परिवर्तन से निपटना, उसके प्रभाव को कम करना तथा फसलों के लिए पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करना। जलवायु स्मार्ट कृषि जलवायु आपदाओं के कारण खेती मे आने वाली समस्याओं से निपटने का एक तरीका है। समापन पर नगर पंचायत गजा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने महिला समूहों की तीस महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किये।

मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश मे भिन्नता के चलते सूखे के हालात हो जाते हैं इससे निपटने के लिए जल कुशल तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के विकास बहुगुणा व ममता सजवाण ने भी महिलाओं को जानकारी दी,प्रशिक्षण मे गौंसारी, माणदा, पयाल गांव,कठूड की महिलाएं शामिल रही, इस अवसर पर श्रीमती भारती चौहान निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत गौंसारी, श्रीमती कृष्णा चौहान एन.सी.आर.सी. व कोषाध्यक्ष एन. आर. एल. एम. श्रीमती मुन्नी देवी अध्यक्ष महिला समूह के अलावा जसवंत सिंह चौहान सभासद वार्ड नं दो एवं राजेन्द्र सिंह चौहान सभासद वार्ड नं एक भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment